<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 24, 2026

आरटीओ द्वारा सीज ई-रिक्शा चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस ने आरटीओ द्वारा सीज कर रोडवेज परिसर में खड़े कराए गए ई-रिक्शा की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 274/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में अभियुक्त दीपक कुमार गौतम उर्फ दीपू पुत्र राजकुमार गौतम निवासी शिवपुर तुर्कहिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती, हाल पता ग्राम जामडीह पाण्डेय थाना कोतवाली, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई गई है।

थाना कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को गांवगोड़िया रोड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया। जांच में यह सामने आया कि ई-रिक्शा आरटीओ द्वारा सीज किए जाने के बाद रोडवेज परिसर में खड़ा कराया गया था, जहां से उसे चोरी कर लिया गया था।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

थाना कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के मामले का सफल अनावरण हुआ है तथा चोरी गया ई-रिक्शा उसके स्वामी को वापस दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages