वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
महादेवा, बस्ती। विकास खण्ड कुदरहा के बैड़ारी मुस्तहकम गांव निवासी मोहन अग्रहरि ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए कृषि विभाग में तकनीकी सहायक अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके चयन की सूचना मिलते ही गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया।
मोहन अग्रहरि, राम जी अग्रहरि के पुत्र हैं और चार भाइयों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लिटिल फ्लावर स्कूल, कलवारी से तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा सावित्री विद्या विहार, बस्ती से प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बीच निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की।
मोहन के चयन से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। गांव के लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है।
मोहन अग्रहरि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई लक्ष्मी अग्रहरि, माता कुसुम अग्रहरि तथा पिता राम जी अग्रहरि को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मोहन की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करेगी।

No comments:
Post a Comment