गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत भाजपा आर्य नगर मंडल द्वारा रविवार को सूर्यकुंड धाम नगर वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी अवलोकन किया गया। राजेश गुप्ता ने सूर्यकुंड स्थित कल्याण मंडपम, नव निर्मित सड़कों, गलियों के सुंदरीकरण, वॉल पेंटिंग तथा सोलर लाइट जैसी जनहितकारी परियोजनाओं को सरकार की विकासोन्मुख सोच का प्रतीक बताया।
जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने वार्ड के प्रबुद्धजनों से भेंट कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिकाएं वितरित कीं। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रोफेसर विशंभर नाथ पांडे, सेवानिवृत्त प्रवक्ता योगेंद्र लाल, ऑडिटर सुभाष राय, सेवानिवृत्त अभियंता राधेश्याम मौर्य, डॉ. दिनेश जायसवाल, प्रधानाचार्य राजेश श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह सहित कई सम्मानित नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया।
राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 वर्षों के कार्यकाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता निरंतर संपर्क अभियान चला रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी वरुण चौरसिया, कार्यालय प्रभारी शिवम पांडे, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे, जितेंद्र निषाद, महामंत्री पूरन गुप्ता, आकाश साहनी, मंडल मंत्री शैलेश गौतम, शक्ति केंद्र संयोजक त्रिलोकीनाथ बारी एवं राजा वाल्मीकि, बूथ अध्यक्ष शशिकांत पांडे, प्रीरितेश पांडे, दिव्या प्रताप सिंह ‘गोलू’ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/share/v/18cyBhyGsH/
वीडियो न्यूज देखने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके ओपन पर क्लिक करें

No comments:
Post a Comment