<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 6, 2026

बस्ती में कन्या विवाह सहायता योजना बनी श्रमिक परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सहारा


बस्ती। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित कन्या विवाह सहायता योजना जनपद बस्ती के पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी राहत और सहारा साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित इस योजना के माध्यम से श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे परिवार सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह संपन्न कर पा रहे हैं।
योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्री के सामान्य विवाह पर ₹65,000, अंतरजातीय विवाह पर ₹75,000 तथा सामूहिक विवाह में शामिल होने पर ₹85,000 तक की सहायता राशि दी जाती है। यह आर्थिक सहयोग श्रमिक परिवारों के लिए न केवल वित्तीय मदद का माध्यम है, बल्कि उनकी सामाजिक सुरक्षा और सम्मान को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।
जनपद बस्ती में इस योजना का व्यापक प्रभाव देखने को मिला है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 590 लाभार्थियों को ₹3.24 करोड़ से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई थी। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1,607 हो गई और उन्हें ₹9.22 करोड़ से अधिक की धनराशि वितरित की गई। यह वृद्धि दर्शाती है कि योजना का लाभ लगातार अधिक से अधिक पात्र श्रमिक परिवारों तक पहुंच रहा है।
लाभार्थियों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण बेटियों के विवाह की चिंता बनी रहती थी, लेकिन योजना से प्राप्त सहायता राशि ने विवाह संबंधी आवश्यक खर्चों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे उन्हें कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी और विवाह के बाद आर्थिक दबाव से भी राहत मिली।
जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग द्वारा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और पात्र श्रमिकों के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है।
कन्या विवाह सहायता योजना आज बस्ती के हजारों श्रमिक परिवारों के लिए आशा, विश्वास और आर्थिक मजबूती का प्रतीक बन चुकी है। यह योजना बेटियों के सम्मानजनक विवाह को सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages