<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर 80 लोगों को स्टील वाटर बॉटल व छाता वितरित


गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर एवं जेसीआई स्वराज के संयुक्त तत्वावधान में प्लास्टिक मुक्त पेयजल और स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं प्रभारी अधिकारी (आपदा) जयप्रकाश की उपस्थिति में 80 लोगों को स्टेनलेस स्टील वाटर बॉटल तथा बढ़ती गर्मी एवं आगामी मानसून को देखते हुए 80 लोगों को छाते वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी आपदा जयप्रकाश ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हीट वेव और मानसून के दौरान फल विक्रेताओं, कमजोर एवं असहाय वर्ग के लोगों के बीच छाता वितरण अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे सुरक्षित रहते हुए अपनी आजीविका चला सकें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, लेकिन प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में स्टेनलेस स्टील वाटर बॉटल का वितरण समाज को सकारात्मक संदेश देता है।
जेसीआई स्वराज की अध्यक्ष रिचा जायसवाल ने कहा कि जनहित के कार्यों में शासन-प्रशासन का सहयोग संस्थाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है, जिससे समाज सेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मंशा गुप्ता, विनीता गुप्ता सहित संस्था की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages