<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 27, 2026

अखिलेश यादव के 54वें जन्मदिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर आगामी 1 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को लेकर 309-रूधौली विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन विधानसभा क्षेत्र स्थित अपना मैरिज हाल, मानिकचंद्र में किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उमर ने की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में 1 जुलाई को आयोजित होने वाले जन्मदिवस समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उमर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages