<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 27, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में बोले मुख्यमंत्री योगी, भाजपा की यात्रा सत्ता नहीं, सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि की यात्रा


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के प्रथम दिवस का शुभारंभ शनिवार को मेडिकल कॉलेज रोड स्थित रेडियंट रिसोर्ट में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की विकास यात्रा को समर्पित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्रा केवल सत्ता प्राप्त करने की यात्रा नहीं, बल्कि सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और समन्वय की यात्रा है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन की नीतियों का केंद्र समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण होना चाहिए।

प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में पार्टी की कार्यपद्धति, देश के समक्ष चुनौतियां, बूथ प्रबंधन, विचार परिवार, भाजपा का इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता विकास, मीडिया प्रबंधन तथा सोशल मीडिया और एआई जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करती है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने बूथ समितियों को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताया।

महेश शुक्ला ने भाजपा के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण संगठन के संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम है। पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा, कल्याणकारी योजनाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार का उल्लेख किया।

सोशल मीडिया एवं एआई विषय पर प्रदेश सह संयोजक सौरभ मरोडिया ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। व्यवहारिक सत्र में मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, भाषण कला, पोस्टर मेकिंग, दीवार लेखन और डाटा प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने की तथा संचालन अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, देवेंद्र पाल, अमिता गुप्ता और बृजेश मणि मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। आभार ज्ञापन महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने व्यक्त किया।

प्रशिक्षण वर्ग में सांसद , क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह सहित भाजपा के अनेक प्रदेश, क्षेत्रीय और महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages