<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 8, 2026

रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश


बस्ती। सोमवार को शहर के एक होटल में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। अमित श्रीवास्तव की पहल पर आयोजित इस शिविर में कुल 35 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
होटल के जनरल मैनेजर कौशिक दत्ता ने कहा कि रक्तदान कई जरूरतमंद और अनजान लोगों के जीवन की रक्षा का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा धर्म है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
शिविर में देवा प्रसाद, रंजीत कुमार, जरगाम हैदर खान, सायरा, विवेक कुमार यादव, गुड्डू, विजय प्रताप, आदित्य, सौरभ द्विवेदी, किशन वर्मा, पंकज कोठारी, अमरजीत, प्रदीप कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, विपिन, आकाश, इमरान अली, शोभन मोदी, नागेंद्र, विवेक कुमार, राम सुरेश, सत्यम, रहीश सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
रक्त संग्रहण कार्य में बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक के शिवम मिश्र, संदीप चौधरी, असजद खान, जितेंद्र कुमार, विजय शुक्ल एवं डी.पी. यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक सरोकार और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages