<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 8, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

बस्ती। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने सोमवार को गन्ना विकास इंटर कॉलेज, मुंडेरवा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वार, मुख्य गेट, परिसर की बाउंड्री वॉल तथा सीसीटीवी कैमरों की कवरेज का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए केंद्र के संवेदनशील बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages