<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 11, 2026

झमाझम बारिश में भी जारी रहा योग का उत्साह, 21 जून को होगा भव्य योग दिवस कार्यक्रम

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे योग जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती परिसर में झमाझम बारिश के बीच भी योग साधकों का उत्साह देखने को मिला। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। कार्यक्रम भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एवं इंडियन योग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

पतंजलि योग समिति बस्ती के जिला प्रभारी सुभाष चंद्र आर्य ने योगाभ्यास कराते हुए कहा कि योग जीवन जीने की एक कला है, जो हर परिस्थिति में मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बारिश जैसी परिस्थितियां भी योग साधकों के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकीं।

कार्यक्रम के दौरान सुभाष वर्मा तथा भारत स्वाभिमान समिति के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मालवीय रोड स्थित हरि मैरेज हॉल में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भारत स्वाभिमान समिति के महामंत्री डॉ. नवीन सिंह ने योग के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर जवाहर लाल रिजवी, राम अचल चौरसिया, दीनानाथ शुक्ल, प्रमोद गुप्ता, रंजना त्रिपाठी, सुनीता राजपूत सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages