<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 30, 2026

बरसात में बीमारियों पर वार की तैयारी, 1 जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान


बस्ती। बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद बस्ती ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभागार में अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 1 जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में वार्डों की साफ-सफाई, नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले स्थानों की निगरानी, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव को अभियान की प्राथमिकता में शामिल किया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अभियान का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बरसात के दौरान संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि बरसात के दिनों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान को और तेज करते हुए नागरिकों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
बैठक में सभासद मृदुल शुक्ला, मलेरिया इंस्पेक्टर विशाल मौर्य, प्रमोद कुमार, अवधेश यादव, मो. अमन, विक्रम चौहान, विवेक श्रीवास्तव सहित सफाई नायक एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages