<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 8, 2026

ग्रेट निकोबार संरक्षण को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, 15 जून तक चलेगा जनजागरण कार्यक्रम

बस्ती। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को ग्रेट निकोबार क्षेत्र के संरक्षण के समर्थन में जिला कांग्रेस कार्यालय से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में शुरू हुआ यह अभियान तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से 15 जून तक चलाया जाएगा।

अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विकास के नाम पर देश की प्राकृतिक संपदा और पर्यावरणीय विरासत को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियां अपना रही है। उनका कहना था कि जैव विविधता से समृद्ध ग्रेट निकोबार क्षेत्र के जंगलों को व्यापारिक हितों के लिए नष्ट करने की तैयारी की जा रही है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होगा और वहां निवास करने वाली आदिम जनजातियों के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो सकता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर व्यापक जनसमर्थन जुटाएगी। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वृजेश आर्य, डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल और श्रवण पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता आवश्यक वस्तुओं, घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल तथा सीएनजी की बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय ग्रेट निकोबार की प्राकृतिक संपदा को निजी कॉरपोरेट हितों के हवाले करने की तैयारी कर रही है, जिससे देश की जैव विविधता को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
नेताओं ने कहा कि जल, जमीन, जंगल और आदिवासियों के प्राकृतिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और इसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
हस्ताक्षर अभियान में अमर बहादुर शुक्ल, राहुल चौधरी, फजले आजम, दूधनाथ पटेल, राकेश पाण्डेय, अनूप पाठक, राम पूरन चौधरी, मो. अशरफ अली, जगदीश शर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, सर्वेश शुक्ल, अलीम अख्तर, मनोज त्रिपाठी, आनंद निषाद, राम बहादुर सिंह, अख्तर हुसैन, संजीव त्रिपाठी, वृजभान कन्नौजिया, राम बाबू ‘कल्पू’, शुभम गांधी, राम नयन यादव, विजय बहादुर, सुग्रीव कुमार और लालजी शर्मा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages