<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 8, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, केंद्रों पर सुरक्षा व सुविधाओं की परखी व्यवस्था

बस्ती। पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को गन्ना विकास सर्वोदय इंटर कॉलेज, मुंडेरवा स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि शासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। साथ ही अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारु रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से निगरानी व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों में उपलब्ध संसाधनों का भी परीक्षण किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक तथा संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages