वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में जनपद बस्ती के समस्त ऑटो रिक्शा, टेम्पो एवं टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारियों तथा चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक 11 जून 2026 को अपराह्न 4 बजे छबिलहाखोर स्थित सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के सभागार में आयोजित की जाएगी।
बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र चालकों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इसके लिए ऑटो रिक्शा, टेम्पो एवं टैक्सी चालकों को अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड तथा राशन कार्ड अथवा परिवार रजिस्टर की नकल साथ लाना अनिवार्य होगा।
परिवहन विभाग ने सभी यूनियन पदाधिकारियों एवं चालकों से अपील की है कि वे आवश्यक अभिलेखों के साथ समय से बैठक में प्रतिभाग करें, ताकि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान करने की कार्यवाही शीघ्रता से संपादित की जा सके।

No comments:
Post a Comment