<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 12, 2026

100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरएसजेएसपी, संगठन विस्तार के बाद तेज हुई तैयारी


गोरखपुर। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी (आरएसजेएसपी) ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने घोषणा की है कि आरएसजेएसपी प्रदेश की 100 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और एक मजबूत वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी।
कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, न्याय और विकास पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और किसानों की उपेक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में पार्टी जनता की आवाज बनकर विधानसभा तक पहुंचने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र "सबका सम्मान, सबका कल्याण" है। इसी विचारधारा के अनुरूप संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। पार्टी युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों समेत समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी दिनों में प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार कार्यक्रम और जनसंवाद यात्राएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी स्वच्छ छवि और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तियों को चुनाव में प्राथमिकता देगी।
उन्होंने प्रदेशवासियों से पार्टी का समर्थन करने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि आरएसजेएसपी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रभावशाली प्रदर्शन कर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages