गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधरोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत महानगर के सभी 10 मंडलों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, सांसद रवि किशन शुक्ला एवं विधायक विपिन सिंह ने पौधरोपण कर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है और इसका संतुलन ही समस्त जीव-जंतुओं के सुरक्षित एवं सुखद अस्तित्व की कुंजी है। सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का यह अमूल्य उपहार हमारी धरोहर है, जिसकी रक्षा कर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।
नेताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। इससे हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ला, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष रणविजय शाही, अजय श्रीवास्तव, पवन यादव, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण किया। मिर्जापुर क्षेत्र में पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता तथा चिड़ियाघर परिसर में विधायक विपिन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह ‘आशू’, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, महामंत्री अच्युतानंद शाही, इन्द्रमणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, अभियान प्रमुख शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, जितेन्द्र चौधरी ‘जीतू’, पदमा गुप्ता, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, अवधेश अग्रहरी, रजूला रावत, दयाकृष्ण गुप्ता, अनुपमा पांडेय, गौरव तिवारी, रणविजय सिंह ‘मुन्ना’, दिनेश जायसवाल, अशोक गुप्ता, शिवम पाण्डेय, अमित कुमार श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, मुकेश चौधरी, राम केवल पासवान, विकास शर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, शिशिर वर्मा, श्रीराम पांडेय, पुष्पदंत जैन, चिरंजीवी चौरसिया सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment