<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 13, 2026

CBSE इंटरमीडिएट परिणाम में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, आयुषी मिश्रा ने किया टॉप

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बुधवार को घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के परिणामों में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया तथा सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक हासिल किए।

विद्यालय में आयुषी मिश्रा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कर्ष सिंह एवं वैष्णवी पाण्डेय ने 94 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रुति उपाध्याय ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

इंटरमीडिएट परीक्षाफल में आदित्य पाठक (92%), आर्यन गुप्ता (91%), हेमन्त कुमार पाण्डेय (91%), दृष्टि चौधरी (91%), दिव्यांश कसौधन (91%), गरिमा (91%), शुभम् गुप्ता (90%), अंकिता सिंह राठौर (90%), कर्तिक शुक्ला (87%), प्रतिभा चौधरी (86%), रति सोनी (85%), अंशिका चौधरी (85%), अभ्युदय अनुज सिंह (84%), साहनी हुसैन (84%), अभि जायसवाल (84%), सिद्धार्थ मौर्या (84%), आशुतोष कसौधन (84%), शिखा शर्मा (84%), शिवांश मिश्रा (84%), शगुन सोनी (83%), पलक सोनी (83%) एवं आतिया खातून (83%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री धीरेंद्र शुक्ल एवं प्रबंध निदेशक श्री विनय शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिप्रभा त्रिपाठी ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सदैव संकल्पित रहा है और आज का परिणाम उसी का प्रमाण है।

इस अवसर पर संजय प्रजापति, अभिनय प्रकाश पाण्डेय, अमन मिश्रा, वकील चौधरी, दीपक पाण्डेय, डॉ. संजय कुमार, एल.पी. चौधरी, अजय मिश्रा, कमलोज मिश्रा, नम्रता पाण्डेय, पूजा उपाध्याय, अंजू तिवारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages