गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी राप्तीनगर मंडल महानगर गोरखपुर द्वारा बिट्टू मैरिज हॉल में आयोजित प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि किशन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी प्रमोद मातन हेलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ मिश्रा, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. राधा जिना तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. रामनरेश धर दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया की उन प्राचीनतम सभ्यताओं और संस्कृतियों में शामिल है, जिसके पास हजारों वर्षों का गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व के लिए प्रेरणा का केंद्र बन रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत का पैसा भारत में लगेगा तो रोजगार सृजन होगा और देश का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, इंजीनियर, सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने किया, जबकि आभार मंडल अध्यक्ष राप्तीनगर प्रशांत विश्वकर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment