<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 15, 2026

स्वगणना कार्यशाला आयोजित, मीडिया प्रतिनिधियों ने पूर्ण की सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया


संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं जिला जनगणना अधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वगणना (Self Enumeration) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण करते हुए एसई आईडी प्राप्त की।

अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी जय प्रकाश ने मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकानों की गणना का कार्य 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक पूर्ण किया जाना है। उन्होंने बताया कि 22 मई 2026 से प्रगणकों द्वारा मकान गणना कार्य प्रारंभ किए जाने से पूर्व 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक स्वगणना का कार्य संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वगणना प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं मकान से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना कार्य को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।

कार्यक्रम में सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages