बस्ती। उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा ‘माटीकला कौशल विकास योजना’ के अंतर्गत जनपद के 20 माटीकला कारीगरों एवं शिल्पकारों को 15 दिवसीय निःशुल्क शिल्पकारी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एल० बी० सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि ऐसे कामगार एवं शिल्पकार, जिनके परिवार का कोई सदस्य पूर्व में किसी विभाग अथवा संस्था से माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो तथा जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो, उन्हें यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती में आयोजित होगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि 15 दिवसीय यह प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को 250 रुपये प्रतिदिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनपद के इच्छुक माटीकला कामगार एवं शिल्पकार आगामी 20 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, बस्ती से संपर्क कर अपना ऑनलाइन आवेदन upmatikalaboard.in पर कर सकते हैं।
योजना के तहत एक परिवार से केवल एक व्यक्ति ही पात्र होगा। साथ ही, जिन लाभार्थियों को पूर्व में इस योजना का लाभ मिल चुका है, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा करते समय आवेदक को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय अवधि में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, बस्ती से प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7239005969 एवं 9044610496 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment