<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 15, 2026

बेटी की बरीक्षा कर लौटे पिता का सरिये से फोड़ा सिर, बेटे ने दी तहरीर

- सोनहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में गुरुवार की रात हुई घटना

बस्ती। एक पिता दिन में अपनी पुत्री की बरीक्षा करके देर शाम को घर पहुंचा तो पट्टीदारी विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते यहां तक पहुंच गई कि रात में पट्टीदारों ने पहले बेटे पर हमला कर दिया और जब वह घर में चला गया तो सबने घर में घुसकर उसके पिता पर सरिये से वार कर दिया। जिससे लहूलुहान पिता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सोनहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी प्रांशु पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन के बरीक्षा कार्यक्रम से घर लौटे थे। कि अचानक गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपित लाठी, डंडा और सरिया लेकर हमला करने दौड़ पड़े।
पीड़ित के अनुसार जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागे, लेकिन आरोपित घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता दिलीप कुमार पांडेय व रिश्तेदार अश्वनी पांडेय को भी पीट दिया गया। घटना में दिलीप कुमार पांडेय के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहरीर में लगभग आधा दर्जन लोगों पर मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages