बस्ती। सोमवार को कुदरहा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गौड़ को सेवा निवृत्ति से पूर्व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर में शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने उनके योगदान और कार्यशैली की सराहना की।
ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारी होने के बावजूद सी.पी. गौड़ सदैव शिक्षकों के कार्यों के लिए तत्पर रहते थे। संगठन के ब्लॉक मंत्री अनूप कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष विजय गिरी ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीश प्रसाद चौधरी ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने व्यवहार कुशल, मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के कारण शिक्षकों के बीच अत्यंत प्रिय रहे हैं। उनका सुखद सेवा निवृत्त होना शिक्षकों के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर विवेकानंद, वीरेंद्र चौधरी, चंद्रकांत, बृजेश, राजेश यादव, इंद्रप्रकाश, पवन कुमार, दीपक कुमार, देवमणि त्रिपाठी, विनोद चौधरी, अतुल शुक्ला, सुभाष कुमार, राम नारायण, अमित चौधरी, यशपाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment