गोरखपुर। “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम कानून समेत महिलाओं की गरिमा से जुड़े अपराधों की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वन स्टॉप सेंटर 181 सहित अन्य सहायता सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए।

No comments:
Post a Comment