<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 7, 2026

मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में चाकूबाजी, हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार


गोरखपुर। झंगहा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय भेजा गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 4 मई को मोटरसाइकिल आगे-पीछे करने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने वादिनी और उसके बेटे पर चाकू तथा लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। पीड़िता की तहरीर पर थाना झंगहा में मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अंशु राजभर और रंजीत राजभर निवासी ग्राम तेन्दुआ खुर्द थाना झंगहा शामिल हैं। पुलिस ने मामले में एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages