<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 7, 2026

पद्म पुरस्कार 2027 हेतु आवेदन आमंत्रित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री के लिए भारत सरकार द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उक्त जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, सिविल सेवा, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा देने वाले महानुभावों के आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए संस्तुतियों सहित उपलब्ध कराएं।

उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि पात्र महानुभावों के नाम ऑनलाइन प्रस्तावित कराते हुए अपनी संस्तुतियां निर्धारित प्रारूप पर दो प्रतियों में उनके कार्यालय को 20 जून 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages