बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग बस्ती का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छात्र प्रिंस राव ने 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अथर्व शुक्ला ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा आराध्या ने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त दुर्गेश कुमार, अंजनी पांडेय, प्रांजल पटेल, अंशिका वर्मा, शशांक मिश्रा एवं विशेष पटेल सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, प्रबंधक प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी, प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह एवं समस्त आचार्यों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित शैक्षिक वातावरण का प्रमाण है।

No comments:
Post a Comment