बस्ती। थाना नगर पुलिस ने जिला बदर चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्त को बेलाड़ी पुल के पास से दबोचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नगर पुलिस द्वारा दिनांक 28.05.2026 को चलाए जा रहे अभियान के दौरान जिला बदर अभियुक्त विमलेश पुत्र त्रिलोकी, निवासी ग्राम कुसमौर, थाना नगर, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 142/26 धारा 10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 36 वर्ष बताई गई है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 352/22 धारा 302/120 बी भा0द0वि0 तथा मु0अ0सं0 316/2022 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना नगर जनपद बस्ती शामिल हैं।
पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय, बस्ती के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल पवन यादव तथा कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव की टीम शामिल रही।

No comments:
Post a Comment