<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

गोरखपुर में मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं-बालिकाओं में बढ़ी जागरूकता, सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती


गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में चल रहे “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत फेज-2 के विशेष अभियान ने जनपद में महिला सुरक्षा और जागरूकता को नई दिशा दी है। अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं पुलिस बल ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को व्यापक रूप से जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम सहित महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस टीमों ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं जैसे 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 सीएम हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा एवं 102 स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण माध्यमों के बारे में भी जागरूक किया।
अभियान के दौरान पंपलेट वितरण किया गया तथा मोबाइल पर उपलब्ध पैनिक बटन एवं ईमरजेंसी कॉल सिस्टम का डेमो भी दिखाया गया, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा तंत्र के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages