<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

चरगावा चौराहे पर बाल श्रम में लिप्त नाबालिग का रेस्क्यू, एएचटीयू पुलिस ने चाइल्डलाइन को सौंपा


गोरखपुर। गोरखपुर में थाना एएचटीयू पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत चरगावा चौराहे पर एक नाबालिग बच्चे को बाल श्रम करते हुए पाया।
सूचना के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में थाना प्रभारी एएचटीयू मय टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान उक्त बालक को रेस्क्यू किया गया। इसके बाद बच्चे को नियमानुसार थाने लाकर पूछताछ की गई।
पुलिस ने मामले की जानकारी 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन को दी, जिसके बाद चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन की सिटी चाइल्डलाइन, गोरखपुर टीम को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे केस वर्कर अंकुर कुमार एवं धर्मेन्द्र कुमार यादव को नाबालिग बालक को आवश्यक कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।
आगे की कार्रवाई बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages