<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक में समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश


बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के व्यापारी एवं उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता पर दूर किया जाए, जिससे जनपद में निवेश को बढ़ावा मिले और रोजगार के अवसर सृजित हों।
बैठक में विद्युत, सड़क, जलनिकासी, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात जाम, प्रकाश व्यवस्था एवं पार्किंग जैसी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना तथा वित्त पोषण सहायता योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक का संचालन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेन्द्र यादव एवं उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने किया। बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages