बस्ती। पद्मा अवार्ड 2027 के लिए नामांकन/प्रस्ताव की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इसके तहत पुरस्कार पोर्टल वेबसाइट awards.gov.in पर पंजीकरण कराते हुए नामांकन/प्रस्ताव 15 मार्च से 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित अवधि में अपलोड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से नामांकन/प्रस्ताव अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसकी अनुपालन आख्या भी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

No comments:
Post a Comment