<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

DRISHTI समिति की पहली बैठक 1 जून को, विकास कार्यों की होगी गहन समीक्षा


बस्ती। जनपद में विकास कार्यों की प्रगति एवं अनुश्रवण को लेकर गठित जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (DRISHTI) की प्रथम बैठक आगामी 01 जून 2026 को मध्यान्ह 12 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता मा. विधानसभा सदस्य, 311-महादेवा दूधराम करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभी मा. सदस्यगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने सभी से समय से उपस्थित होकर अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपील की है।
सीडीओ ने कहा कि यह बैठक विकास कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं समन्वय को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages