<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 17, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चन्द्रदेव पुत्र विन्द्रा प्रसाद निवासी ग्राम धोवहिया सिकरी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को तामेश्वरनाथ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद में पीड़िता की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने के आरोप में 16 मई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।ओ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages