<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 17, 2026

रोजगार संगम पर विदेशी भाषा प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती में युवाओं को विदेशी भाषाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित इस योजना के तहत युवाओं को जर्मन और जापानी भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर Language Training Registration टैब के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के लिए पोर्टल पर पूर्व पंजीकरण अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कटरा मूडघाट रोड बस्ती से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages