वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
लखनऊ। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-06 पर (ऐरावत हेरिटेज इंजन के निकट) रेल यात्रियों के लिए अस्थाई प्रतीक्षालय की निःशुल्क सुविधा शुरू की गई है।
करीब 70 यात्रियों की क्षमता वाले इस प्रतीक्षालय में बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए टॉयलेट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, पंखे तथा मेज़ आदि आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के इस प्रयास से ट्रेन के इंतजार के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा और आराम मिल सकेगा।

No comments:
Post a Comment