<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 8, 2026

आबादी की जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, विवेचक बदलने की मांग


बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के सुहगिया शंकरपुर निवासी संजू पत्नी शिवपूजन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर क्षेत्राधिकारी हर्रैया को प्रार्थना पत्र देकर आबादी की भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास, बाउंड्रीवाल गिराने तथा पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने विवेचक बदलने और टूटी बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग की है।
सीओ हर्रैया को दिए गए पत्र में संजू ने बताया कि गत 4 अप्रैल को गांव के ही कुछ लोग उनकी आबादी की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें थाने से भगा दिया। उसी दिन शाम को आरोपित धारदार हथियार लेकर घर पहुंच गए और उनके लगभग 11 वर्षीय पुत्र अभिषेक की पिटाई कर दी।
पीड़िता का कहना है कि 5 अप्रैल को आरोपितों ने उनकी बाउंड्रीवाल गिरा दी, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज न कर हल्की धाराओं में केस दर्ज किया और गलत व्यक्ति को आरोपित बना दिया। संजू ने वीडियो के आधार पर नए सिरे से मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा विवेचक बदलने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages