<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 13, 2026

संतोष सिंह की माताजी के निधन पर शोक, बस्ती विकास समिति ने दी श्रद्धांजलि

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। बस्ती विकास समिति के संरक्षक एवं जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह की पूज्य माताजी के निधन का समाचार प्राप्त होते ही सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बस्ती विकास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि माता का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होता है। पूज्य माताजी के निधन से संतोष सिंह एवं उनके परिवार को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई असंभव है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि माताजी अत्यंत धार्मिक एवं सरल स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।

संरक्षक डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोपरि होता है। इस दुखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं संतोष सिंह एवं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

नगर अध्यक्ष पवन वर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें तथा परिवार को धैर्य एवं संबल दें।

इस दौरान भक्ति नारायन श्रीवास्तव, इमरान अली, प्रशांत त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, महेन्द्र त्रिपाठी, आदित्य बरनवाल, कृष्ण कुमार उपाध्याय, बालमुकुंद आकाश, सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages