<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 11, 2026

मिशन शक्ति अभियान में संतकबीरनगर पुलिस की अनोखी पहल, गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को किया जागरूक


संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संतकबीरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत जनपदभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं से सीधे संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया गया। पुलिस टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, बाल सहायता नंबर 1098 समेत विभिन्न सेवाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पम्पलेट वितरित कर छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
मिशन शक्ति अभियान के इस प्रयास को ग्रामीण क्षेत्रों में काफी सराहना मिली और महिलाओं ने पुलिस की पहल को भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages