<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 11, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवारिक वादों का निस्तारण, पांच जोड़ों ने साथ रहने का लिया संकल्प

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 09 मई 2026 को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र द्वारा किया गया।

जनपद न्यायालय में स्थित परिवार न्यायालय एवं अपर परिवार न्यायालय में भी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। कु. आराधना रानी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के यहां कुल 18 वादों तथा श्रीमती मौसमी मध्येशिया, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के यहां कुल 14 वादों का निस्तारण किया गया।

लोक अदालत के दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से चार तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से दो जोड़े सुलह-समझौते के आधार पर पुनः साथ रहने के लिए तैयार हुए।

माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र ने न्यायालय परिसर का भ्रमण करते हुए प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश शमसुल हक, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पांच जोड़े उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को माला पहनाकर नई शुरुआत का संकल्प लिया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने सभी जोड़ों को जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

उक्त जानकारी सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम ने दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages