<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 11, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह द्वारा म0का0 श्यामा पाठक, म0का0 बिंदा बिंद एवं म0का0 श्वेकंल राज के साथ थाना महिला थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कटेश्वर पार्क, महिला अस्पताल, मालवीय तिराहा सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान बाजार आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा एवं बचाव संबंधी जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098 एवं 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट की स्थिति में इनके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने देश में लागू तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में भी लोगों को जानकारी प्रदान की तथा आवश्यकता पड़ने पर सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया।

अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 50 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें से 03 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया तथा अन्य को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages