<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 11, 2026

100 दिवसीय सघन टीबी अभियान का राज्य स्तरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी के लापता रोगियों को खोजने, टीबी से होने वाली मृत्यु को कम करने तथा नए लोगों को संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान का सोमवार को राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान 24 मार्च 2026 से पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं आपूर्ति विभाग के समन्वय से जनपद में संचालित किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य हाई रिस्क गांवों को चिन्हित कर आयुष्मान आरोग्य शिविरों के माध्यम से आमजन की स्वास्थ्य जांच करना है। शिविरों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से एक्स-रे, एचआईवी जांच, हीमोग्लोबिन, मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर की जांच के साथ बीएमआई कैलकुलेट कर अलक्षणिक व्यक्तियों की जांच की जा रही है, ताकि छिपे हुए क्षय रोगियों की पहचान कर उनका उपचार शुरू कराया जा सके।

11 मई 2026 को राज्य स्तर से नामित अधिकारी डा. अनुराग श्रीवास्तव, डा. उदित मोहन, रजनीकान्त पाण्डेय तथा रितू पाटिल द्वारा अभियान का पर्यवेक्षण किया गया।

पर्यवेक्षण के दौरान अधिकारियों ने सांसद बस्ती एवं विधायक कप्तानगंज से मुलाकात कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी तथा 13 मई 2026 से कप्तानगंज ब्लॉक के पीलखाव गांव में शुरू होने वाले आयुष्मान आरोग्य शिविर एवं पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर आमजन को मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया।

इसके बाद रेलवे स्टेशन पर जनभागीदारी के तहत टीबी जागरूकता संबंधी एनाउंसमेंट कराया गया। रोडवेज कर्मचारियों को भी जागरूक करते हुए अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं कोतवाली थाना बस्ती के कोतवाल से मुलाकात कर सभी पुलिस चौकियों पर टीबी अभियान के संबंध में एनाउंसमेंट कराने का अनुरोध किया गया।

इसी क्रम में माई भारत वालंटियर कार्यक्रम के तहत किसान डिग्री कॉलेज बस्ती के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर से मुलाकात कर वालंटियर्स को क्षय रोग के प्रति जागरूक करने पर चर्चा की गई। बाद में गौर ब्लॉक के सुजिया गांव में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी बस्ती एवं राज्य स्तर से आए अधिकारियों द्वारा किया गया। अधिकारियों ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला पीपीएम समन्वयक तथा डिस्ट्रिक्ट लीड वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages