बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में दबंगों द्वारा विवाद में मारने पीटने, जान लेवा हमला कर मारने पीटने का मामला सामने आया है। राजपति देवी पत्नी शिवशंकर चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर घाायलों का मेडिकल और दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाया है।
एसपी को दिये पत्र में राजपति देवी ने कहा है कि गत 10 मई को उनके पति शिवशंकर, दुर्गेश और दुर्गा खाना खाकर सेोने जा रहे थे तभी उनके पड़ोसी नीरज पुत्र विष्णु, अपने रिश्तेदार रंजीत चौधरी पुत्र सीताराम, सुनील के साथ शराब पी रहे थे और उनके मेरे घर वालो को गालियां दे रहे थे। उनके घर वालों द्वारा गाली देने से मना किये जाने पर उक्त लोगों ने लाठी डन्डा लेकर उनक पति, पुत्र दुर्गेश व दुर्गा को मारने पीटने लगे। मारने में सुजाता व अन्य भी शामिल थे मारने पीटने से उनके पति व लड़के को गम्भीर चोटे आई है। पुरानी बस्ती पुलिस ने अभी तक न तो घायलों का मेडिकल कराया न ही मुकदमा दर्ज किया है। राजपति देवी ने मामले में मुकदमा दर्ज कराकर न्याय दिलाने की मांग किया है।

No comments:
Post a Comment