<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 22, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के फेज-2 विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद गोरखपुर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम, पीआरवी तथा अन्य पुलिस बल द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही महिला सुरक्षा एवं शिकायत निवारण से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अन्य सेवाओं की जानकारी भी दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को सहायता सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages