<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 22, 2026

पटेल हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 लोगों की हुई जांच


बस्ती। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम एवं क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता के निर्देशन में पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एंड पैरा मेडिकल कॉलेज, गोटवा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 लोगों की एचआईवी, क्षय रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई।
हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. वी.के. वर्मा ने बताया कि सीएमओ कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई 100 जांच किटों का उपयोग कर लोगों की जांच की गई तथा रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को समय पर रोगों की पहचान और उपचार में काफी सुविधा मिलती है।
शिविर के संचालन में सीएमओ कार्यालय से आए आदित्य कुमार मिश्र, प्रज्ञा पाण्डेय, रेनू यादव एवं नीतू त्रिपाठी ने सहयोग किया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. आर.एन. चौधरी, डॉ. आलोक रंजन, डॉ. चन्दा सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, लालजी यादव, रितेश चौधरी, मनीष चौधरी, उत्कर्ष दूबे एवं शिव प्रसाद सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages