<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 22, 2026

शादी अनुदान योजना में 2486 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ


बस्ती। जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर), अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 की जनपद स्तरीय स्वीकृति एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सांसद एवं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों द्वारा नामित सदस्यगण, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, सभी खंड विकास कार्यालयों के सहायक विकास अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने योजना की पात्रता, भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य तथा एजेंडा बिंदुओं की जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2026 में प्राप्त 73 आवेदन पत्रों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार प्रथम आगत-प्रथम पावत के आधार पर सहायता अनुदान स्वीकृत किया जाएगा।
समिति की सहमति से वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग के लिए 1559 लाभार्थियों हेतु 311.80 लाख रुपये, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 620 लाभार्थियों हेतु 124 लाख रुपये तथा सामान्य वर्ग के 307 लाभार्थियों हेतु 61.40 लाख रुपये के अनुदान को स्वीकृति प्रदान की गई।

No comments:

Post a Comment

Pages