<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 22, 2026

गोरखपुर में बाल श्रम पर एएचटीयू की बड़ी कार्रवाई, 02 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू


गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद गोरखपुर के निर्देशन में थाना ए0एच0टी0 (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान खानीमपुर–खजनी रोड स्थित लक्ष्मी ऑटो मोबाइल दुकान पर बाल श्रम का मामला सामने आया। जांच के दौरान दुकान पर 02 नाबालिग बच्चे काम करते हुए पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा दोनों बच्चों को नियमानुसार रेस्क्यू कर थाना एएचटीयू लाया गया, जहां उनसे आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दी गई, जिस पर सिटी चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को मामले से अवगत कराया गया।
सूचना पर पहुंचे सिटी चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर धर्मेन्द्र कुमार (मो. 8175829504) को दोनों नाबालिग बच्चों को सुपुर्द किया गया। आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त टीम द्वारा चतुर्वेदी विक्रम फील्ड ईंट भट्ठे का निरीक्षण किया गया तथा वहां मजदूरों को एकत्र कर बाल विवाह एवं बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages