बस्ती। जी.डी. गोयनका स्कूल में कब बुलबुल एवं स्काउट-गाइड गतिविधियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल हुमा वसीम ने कहा कि स्काउट-गाइड की सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विद्यालय परिसर में आयोजित स्काउट-गाइड समर कैंप वर्कशॉप में स्काउट-गाइड संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
वर्कशॉप के प्रथम दिन प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड का संक्षिप्त इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड), विभिन्न प्रकार की पट्टियों का उपयोग, तालियों के प्रकार तथा बिना संसाधनों के स्ट्रेचर तैयार करने की विधि की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता के गुणों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में लीडर ट्रेनर स्काउट एवं जिला सचिव डॉ. कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार वर्मा, प्रभारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट अनूप कुमार, सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट दीपक कुमार तथा ट्रेनिंग काउंसलर गाइड जया पाण्डेय सहित अन्य प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

No comments:
Post a Comment