<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 22, 2026

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड की सघन कार्रवाई, रुधौली क्षेत्र में 57 लोगों से पूछताछ, 2 शोहदों से माफीनामा


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा थाना रुधौली क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

टीम ने कस्बा रुधौली, सरघाट माता मंदिर, बखिरा रोड, भानपुर रोड, दसिया कस्बा सहित प्रमुख बाजारों, चौराहों, कॉलेजों एवं कोचिंग सेंटरों के आसपास गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। अभियान के दौरान महिला दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गई।

इस दौरान टीम द्वारा लगभग 57 व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा अनुशासनहीन रूप से घूमते पाए गए 2 युवकों से माफीनामा भरवाया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages