बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी लाइन की मौजूदगी में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का पुलिस लाइन में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का गहन परीक्षण करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी धारण करने तथा आमजन से मधुर एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार, जी0डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पुराने एवं नवनिर्मित बैरक भवन, यातायात कार्यालय तथा डायल-112/कॉल सेंटर कार्यालय का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने, साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सभी अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्दली रूम आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक बस्ती के पीआरओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment