<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 22, 2026

आगामी त्योहारों को लेकर संतकबीरनगर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, डीएम-एसपी ने दिए शांति व सुरक्षा के सख्त निर्देश


संतकबीरनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी (शांति समिति) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने की।
बैठक में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी सदस्यों से संवाद करते हुए अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे त्योहारों को परंपरागत हर्षोल्लास, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने, असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी, फायर प्रभारी एवं अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages